दो लाख से अधिक वक्फ संपत्तियों को मंजूरी, केंद्रीय पोर्टल उम्मीद अपलोड के लिए बंद; कितनी संपत्तियां हुईं अस्वीकृत?

नई दिल्ली। उम्मीद पोर्टल पर 2,16,905 वक्फ संपत्तियों को मंजूरी मिली है। भारत में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए शुरू किए गए केंद्रीय पोर्टल उम्मीद को छह माह की निर्धारित अवधि पूरा होने के बाद छह दिसंबर शनिवार को अपलोड के लिए बंद कर दिया गया।

यह निर्णय उम्मीद (यूएमईईडी) अधिनियम, 1995 और सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार लिया गया है। इस पोर्टल को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने छह जून 2025 को शुरू किया था। निर्धारित समयसीमा में इस पोर्टल पर 5,17,040 वक्फ संपत्तियों लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई। इनमें से नामित अनुमोदकों द्वारा 2,16,905 संपत्तियों को मंजूरी दी गई।

RO No. 13467/10