आर्मी चीफ की दर्दनाक मौत, प्लेन क्रैश होने की घटना

लीबिया। सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद और 4 अन्य लोगों की मंगलवार रात एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई. उनका प्राइवेट जेट तुर्की की राजधानी अंकारा से टेकऑफ करने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. तुर्की के अधिकारियों के मुताबिक फाल्कन 50 बिजनेस जेट अंकारा में उच्चस्तरीय रक्षा वार्ता पूरी करने के बाद लीबिया लौट रहा था. अंकारा के एसेनबोगा एयरपोर्ट से शाम 8:30 बजे टेकऑफ करने के लगभग 40 मिनट बाद इसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया.
तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि विमान ने अंकारा के दक्षिण में हायमाना जिले के पास इमरजेंसी लैंडिंग का सिग्नल दिया था, लेकिन इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो सका. विमान का मलबा हायमाना जिले के केसिक्कावाक गांव के पास मिला. स्थानीय टीवी चैनलों पर प्रसारित सीसीटीवी फुटेज में आकाश में अचानक चमक के साथ विस्फोट होते दिखाई दिया. लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल हामिद द्बेइबाह ने फेसबुक पर बयान जारी कर जनरल अल-हद्दाद की मौत की पुष्टि की और इसे दुखद दुर्घटना तथा देश के लिए बड़ी क्षति बताया.

RO No. 13467/11