
बाराबंकी। मारपीट व विवाद के मामले में जांच करने आई पुलिस के लौटते ही विपक्षियों ने घर पर धावा बोल दिया था। दूसरे पक्ष के व्यक्ति को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृतक मौजूदा त्रिवेदीगंज ब्लॉक प्रमुख का रिश्तेदार बताया जाता है।लोनीकटरा के भोला का पुरवा निवासी मोहन व रामू, रामदेव के बीच चार मार्च को होली खेलने के दौरान विवाद हो गया था। मोहन ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस से की थी। सुबह गांव आई पुलिस ने मामले में जांच कर लौट गई। रामदेव का बेटा विनीत का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद विपक्षी मोहन, दीपू, जीवन, मायाराम, मनोज, अंकुल व अमर सिंह ने घर पर हमला बोल दिया। पिता को पीटकर घायल कर दिया, वह बेहोश हो गए, उस समय पर घर पर महिलाएं ही थीं।गंभीर रूप से घायल रामदेव को परिवारजन ने सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। हैदरगढ़ क्षेत्राधिकारी समीर सिंह ने परिवारजन से घटना के संबंध में जानकारी लेकर बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ होगा।





















