कुछ थानों के एएसआई और हेड कांस्टेबल को भेजा दूसरी जगह

कोरबा। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यो में कसावट लाने जिले में पदस्थ कुछ अधिकारी/कर्मचारियों का अस्थायी स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा। संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना पसान में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। प्रधान आरक्षक 318 धनंजय तिवारी को चौकी मोरगा से थाना सिविल लाइन रामपुर स्थानांतरित किया गया है। प्रधान आरक्षक 73 शैलेन्द्र भोसले को थाना पसान से चौकी मोरगा में पदस्थ किया गया है। प्रधान आरक्षक 316 जय प्रकाश यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना उरगा भेजा गया है। महिला आरक्षक 864 अनुराधा कंवर को थाना श्यांग से रक्षित केंद्र कोरबा में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी अधिकृत आदेश में सभी संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश दिनांक 08 जनवरी 2026 से प्रभावशील कर दिया गया हैं। आदेश की प्रतिलिपि समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, रक्षित निरीक्षक, संबंधित थाना-चौकी प्रभारियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचनार्थ एवं पालनार्थ प्रेषित की गई है।

RO No. 13467/9