
स्पष्टीकरण लिया गया थाना प्रभारी से
कोरबा। सिविल लाइन पुलिस थाना के ग्रह नक्षत्र पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहे हैं। लगातार यहां के कर्मचारी विभाग के निशाने पर हैं। लोगों से भी उनका विवाद जारी है। सहायक उप निरीक्षक विमलेश भगत को ऐसे ही प्रकरणों के चक्कर में दंडात्मक कार्रवाई की जद में आना पड़ा है।
सिविल लाइन पुलिस थाना के कामकाज की समीक्षा करने के साथ सुपरिंटेंडेंट ऑ$फ पुलिस कोरबा ने कई प्रकार के लापरवाही को पाया। जांच पड़ताल में पता चला कि सिविल लाइन पुलिस थाना में लंबे समय से लोगों के द्वारा की गई शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई और इसे पेंडिंग रखा गया। फरमान के बाद आनन फानन में बीएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध क्रमांक 190, 191 और 192 दर्ज किया गया। इसी के साथ सहायक उप निरीक्षक विमलेश भगत पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। जिला पुलिस कार्यालय से जारी एक प्रेस नोट में बताया गया कि इसी सिलसिले में थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण भी लिया गया है। पिछले दिवस पुलिस अधिकारी ने कोतवाली थाना का निरीक्षण करने के साथ वहां भी कामकाज के बारे में जानकारी ली थी। इस अवसर पर कर्मचारियों को चेतावनी दी गई की पुलिस थाना में आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करने की आदत डाली जाए। जनता की ओर से आने वाली शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।