
नई दिल्ली। माओवाद प्रभावित छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाना ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 542वीं रैंक प्राप्त की है।
रॉकी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के रितसल गांव के निवासी हैं, पिछले तीन वर्षों से बस्तर के जगरगुंडा में सेवाएं दे रहे हैं। कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। राकी इससे पहले तीन बार यूपीएससी परीक्षा में शामिल हो चुके थे।
तीन सालों से जिले के माओवाद प्रभावित इलाकों में ड्यूटी
2014 में कानपुर आईआईटी में पढ़ाई पूरी करने के बाद सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पर पदस्थ हुए। वही पिछले साल उनकी शादी हुई है। पिछले तीन सालों से जिले के माओवाद प्रभावित इलाकों में ड्यूटी कर रहे है।
हार नहीं मानी और प्रयास जारी रखा
जानकारी के मुताबिक रॉकी कसाना ने इससे पहले तीन बार यूपीएससी की परीक्षा दी है। एक बार वो इंटरव्यू तक पहुंच गए थे। लेकिन इंटरव्यू पास नहीं कर पाए। उसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और प्रयास जारी रखा। 2026 में अपना सपना पूरा किया।




















