
कोरिया बैकुंठपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कोरिया प्रवास के दौरान बैकुंठपुर स्थित सर्किट हाउस में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों एवं जनप्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं और मांगों को लेकर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी संगठनों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन, कर्मचारियों, व्यापारियों और ग्रामीण प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक मांग पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाएगा। मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडलों में जिला। कोटवार संघ, टीचर्स एसोसिएशन, चौंबर ऑफ कॉमर्स, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला पत्रकार संघ एवं जिला सरपंच संघ के पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, एसपी रवि कुमार कुर्रे, जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।














