ATS ने कोलकाता से 5 अफगानियों को किया गिरफ्तार, जबलपुर के पते पर बनवाए थे फर्जी पासपोर्ट

नई दिल्ली। गलत पते और दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवा कर देश में रहने वाले पांच और अफगानियों को एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड) की टीम ने रविवार को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को जबलपुर लाया गया है।

आरोपितों को न्यायालय में रविवार को पेश कर 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसके पूर्व एटीएस फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले तीन अफगानियों और उनकी मदद करने वाले तीन अन्य यानी कुछ छह आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सूदखोरी का धंधा कर रहे थे आरोपी

गिरफ्तार किए गए अफगानियों में जिया उल रहमान, सुल्तान मोहम्मद, रजा खान, सैयद मोहम्मद, जफर खान हैं। ये पांचों कई साल पहले भारत आए और कोलकाता में सूदखोरी का धंधा करे थे। इन्होंने जबलपुर में रहने वाले अफगानी सोहबत खान के माध्यम से अपने फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनवाए थे।

बता दें कि एटीएस ने इससे पहले अगस्त 2025 में जबलपुर में सोहबत खान को पकड़ा था। उसके पास से फर्जी भारतीय पासपोर्ट मिला था। उसकी निशानदेही पर कोलकाता निवासी मोहम्मद इकबाल और अकबर को भी गिरफ्तार किया था।

RO No. 13467/11