
नई दिल्ली 10 फरवरी। ईरान और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी के बीच एक ईरानी व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से अपील की गई कि ईरान के शासन के साथ कोई डील नहीं की जाए। 10 मिनट और 44 सेकंड के वीडियो में पौरिया हामिदी ने कहा कि उसकी अपील का मकसद ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर हो रही जानलेवा कार्रवाई की ओर ध्यान खींचना था। साथ ही उसने ईरानी शासन को लेकर विदेशी दखल की भी मांग की।

























