
आयरलैंड, 07 अगस्त ।
आयरलैंड में भारतीय मूल के लोगों पर नस्लभेदी हमले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच एक छह साल की मासूम बच्ची को क्रुरता का शिकार बनाया गया। हमलावरों ने न सिर्फ उसे डर्टी इंडियन कहकर ताने मारे, बल्कि उसे वापस भारत जाओ कहते हुए हिंसक हमला किया। इतना ही नहीं हमलावरों ने बच्ची के निजी अंगो में भी चोट पहुंचाए। यह दिल दहला देने वाली घटना हर किसी को झकझोर रही है। बच्ची की मां आठ साल से आयरलैंड में रह रही हैं और हाल ही में आयरिश नागरिक बनी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पर 12 से 14 साल के लडक़ों ने हमला किया। महिला पेशे से नर्स हैं। उन्होंने द आयरिश मिरर को बताया कि हमलावरों ने उनकी बेटी को गालियां दीं। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि पांच लडक़ों ने उसके चेहरे पर मुक्के मारे और एक ने साइकिल के पहिए से उसके निजी अंगों पर चोट पहुंचाई, जिससे उसे भयानक दर्द हुआ।






























