वर्दी पर हमला, कई आरोपियों की तलाश में बगबुड़ा पहुंची चार टीमें

हमले में घायल हुए थे तीन जवान
कोरबा। 3 तरफ से पहाडिय़ों से घिरे बगबुड़ा गांव की चर्चा पिछले दो दिन से कुछ ज्यादा हो रही है। पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है। जबकि कुछ महिलाओं सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार पार्टियों को आज रवाना किया गया। आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का इसमें ध्यान रखा गया है।
पुलिस पार्टियों को जिस बगबुड़ा के लिए आज भेजा गया है उसकी दूरी जिला मुख्यालय कोरबा से लगभग 75 किमी है। नेशनल हाइवे 130 पर चोटिया से लगभग 4 किलोमीटर अंदर में इस् स्थान की संरचना फिल्म शोले की जैसी है। आसपास के गांव पहाड़ों से घिरा है जो आपराधिक तत्वों को सुरक्षा कवच देता है। चोरी के मामले में एक संदेही को पकडऩे के लिए कोरबा जिले के बांगो पुलिस थाना की टीम को रविवार को इस गांव में भेजा गया था। जांच और पूछताछ के दौरान ही संबंधित परिवार के लोगों ने लाठी डंडे से हमला शुरू कर दिया। हालात को देखते हुए दो पुलिसकर्मियों ने भाग कर जान बचाई जबकि तीसरे को लोगों ने दौड़ी तो वह जंगल के रास्ते सुरक्षित जगह की तलाश में पहुंचा। कुछ घंटे बाद जानकारी मिलने पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की और फिर अनिल कुमार नामक पुलिस जवान को एक नाले के पास बेहोश पाया। घटना में इन तीनों पुलिस कर्मियों को चोट आई है। फौरी तौर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया। जानकारी मिली है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे गांव की कुछ महिलाओं सहित आठ और लोगों की भागीदारी बताई जा रही है ।
इन सभी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने चार टीम बनाई है। इनमें बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा, कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी सहित अन्य अधिकारी वह आरक्षक शामिल किए गए हैं। रविवार की घटना को ध्यान में रखते हुए बागमुडा गांव के लिए जजो टीम भेजी गई है उन्हें सुरक्षा संसाधन से लैस किया गया है ताकि हर प्रकार की स्थिति का बेहतर ढंग से सामना किया जा सके। खबर के अनुसार सभी आवश्यक अनुमति इस गाड़ी में ली गई है जिससे कि आपात स्थिति में कदम पीछे ना खींचने पड़े।

RO No. 13467/10