अंतरवर्ती फसलों पर दिया जायेगा ध्यान

कोरबा। प्रशासन ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कृषक समृद्धि से जुड़े सूचकांकों में सुधार के लिए सभी विभागों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कृषि विभाग को एग्रीस्टेक पोर्टल पंजीयन, फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड लक्ष्य पूर्ण करने को कहा। साथ ही आरएईओ को लक्ष्य देकर गांव स्तर पर किसान चौपाल शिविर समयबद्ध आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, मिलेट्स उत्पादन बढ़ाने, इंटरक्रॉपिंग को प्रोत्साहन, नए एफपीओ गठन, शेडनेट और पॉली बैग खेती विस्तार पर जोर दिया गया। मत्स्य पालन, पशुपालन, सिंचाई रकबा बढ़ाने, तालाब निर्माण, टीकाकरण अभियान और कोल्ड स्टोरेज प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RO No. 13467/10