एक्सिस बैंक पर 80लाख धोखाधड़ी करने का आरोप.. नगर निगम ने अपराध दर्ज करने सिविल लाइन को लिखा पत्र, हड़कंप

कोरबा। नगर निगम ने एक्सिस बैंक प्रबंधन पर 80 लाख गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। नगर निगम के एकाउंट से रकम गायब होने की खबर अक्टूबर महीने में ही हो गई थी बार-बार बैंक को लिखित सूचना देने पर भी बैंक द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया इस बात की जानकारी निगम आयुक्त को होने पर आज जाकर एक्सिस बैंक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की गई है निगम के ऑडिटर द्वारा कई महीनो से खाते की जांच नहीं की जा रही थी किंतु जब जांच की गई तब इस बात का खुलासा हुआ कि खाते में 79लाख रुपए की हेरा फेरी की गई है  ज्ञात होगी अभी एक्सिस बैंक की शाखा में ही गडबड़ी  पाई गई है हो  बाकी खातों की जांच होना अभी बाकी है निगम के कई खाता कई बैंको में है जिसकी जांच हो सकती है निगम द्वारा बाकायदा बैंक में जमा राशि की रशीद भी रखी हुई है एक्सिस बैंक धोखाधड़ी की कई शिकायत  पहले भी उजागर हो चुकी है मामले का खुलासा होने पर निगम द्वारा एक्सिस बैंक में लेनदेन पूर्णता बंद कर दिया है निगम के नमूनेअफसरो के भी तोते उड़ गए है।बता दें कि नगर निगम से कैश कलेक्शन के लिए एक्सिस बैंक के अफसर कैश काउंटर से रकम लेते थे। रकम को ले जाकर निगम के खाते में जमा करते थे। इस बीच निगम के एकाउंट अफसर और बैंक के अफसरो ने सांठगांठ करते हुए रकम निगम से ले जाकर खाते में जमा करने के बजाय अपने पास रख लेते थे। लंबे समय बाद नए आयुक्त आशुतोष पांडेय ने खाते की जानकारी ली तो खाते में गड़बड़ियां मिली। इसके बाद आयुक्त ने खाते के जांच के लिए निर्देश दिया। जांच में पता चला कि निगम से सीएमएस (Cash Management Services) का कर्मचारी लगभग 79 लाख रुपये की गड़बड़ी की है। रकम की गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही एक्सिस बैंक प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि निगम के खाते में जमा होने वाले खाते में 79 लाख कम जमा हुए है। जिससे कैश कलेक्शन करने वालो पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

RO No. 13467/11