
आयशा खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार अपनी जगह बना रही हैं। 2025 उनके लिए काफी अच्छा रहा है। आयशा सबसे पहले बिग बॉस 17 में वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर सुर्खियों में आई थीं। तब से उन्होंने टेलीविजन, रीजनल सिनेमा, रियलिटी शो और म्यूजिक वीडियो में अपने काम का दायरा बढ़ाया है। धुरंधर और किस किसको प्यार करूं 2 में अपनी हालिया अपीयरेंस के साथ, उन्होंने मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा में कदम रखा है। बालवीर रिटर्न्स, तेलुगु फिल्म प्रोजेक्ट्स और टीवी शो दिल को रफू कर ले में अपनी अदाकारी के लिए तारीफ बटोर चुकीं आयशा ने हाल ही में धुरंधर में एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा है। गाने में आयशा की स्क्रीन प्रेजेंस की भी तारीफ हो रही है। किस किसको प्यार करूं 2 की कास्ट में भी वह शामिल हैं। इसमें उन्होंने कपिल शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर की है। टीवी से लेकर फिल्मों तक के सफर के बारे में बात करते हुए आयशा कहती हैं पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए बहुत खास रहे हैं। धुरंधर और किस किसको प्यार करूं 2 का हिस्सा बनकर ऐसा लग रहा है जैसे मैंने जिस चीज के लिए मेहनत की थी, वह धीरे-धीरे पूरी हो रही है। इसने इस बात को पक्का कर दिया है कि मुझे सेट पर रहना और अपना काम करना पसंद है। वह आगे कहती हैं, आदित्य सर के साथ काम करना सीखने का बहुत अच्छा अनुभव था। उनका तरीका मुझे ज्यादा जागरूक और प्रेरित करने वाला लगा।
विजय गांगुली सर (मशहूर कोरियोग्राफर) ने मेरे सफर को आरामदायक बनाया और हर कदम पर मुझे गाइड किया। मैं उन सभी की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया।
००






















