
जैजैपुर। जनपद पंचायत जैजैपुर में लगभग 20 वर्षों से पदस्थ सहायक ग्रेड 2 दादू दयाल बंजारे की कार्यप्रणाली को लेकर जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी है। क्षेत्र के सरपंचों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने जनपद कार्यालय में पदस्थ बाबू के कार्य को लेकर असंतोष जताते हुए इसे पंचायत कार्यों के लिए बाधक बताया है। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि जनपद पंचायत से जुड़े आवश्यक कार्यों में अनावश्यक देरी की जाती है। फाइलों को लंबे समय तक लंबित रखा जाता है और संपर्क करने पर फोन कॉल तक का जवाब नहीं दिया जाता। इससे पंचायतों से जुड़े विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और प्रशासनिक व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाबू की कार्यप्रणाली को लेकर पूर्व में भी आपत्तियां दर्ज कराई गईं, लेकिन लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। इस
स्थिति से जनप्रतिनिधियों में यह चर्चा तेज है कि संबंधित कर्मचारी को कथित संरक्षण प्राप्त है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए विधायक बालेश्वर साहू ने जिला कलेक्टर सक्ती को पत्र लिखकर सहायक ग्रेड-02 के स्थानांतरण की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती को भी भेजी गई है। अब जनप्रतिनिधि-की नजर जिला प्रशासन प्र टिकी कि शिकायतों पर समय रहते कार्रवा होती है या यह मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा।
एक ही जगह में टिके रहने से हौसले बुलंद
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि दादू दयाल बंजारे जनपद पंचायत जैजैपुर में लंबे समय से पदस्थ होने के कारण सांठगांठ की लगातार शिकायतें आ रही है। यहां तक शिकायतें हैं कि बिढ़ा चढ़ावा टेबल से फाइल नहीं हिलती।जैजैपुर क्षेत्र के सरपंच के द्वारा लगातार दादू दयाल बंजारे शिकायत प्राप्त हो रही था। जिसके बाद मैंने संज्ञान लेकर जिला पंचायत सक्ति एवं जिला कलेक्टर ऑफिस में लिखित शिकायत की है। अगर कार्रवाई नहीं होती है तब विधानसभा में भी इस बात को रखेंगे।
बालेश्वर साहू, विधायक, जैजैपुर

















