आश्वासन की चादर में लिपटा बांगो डेम पहुंच मार्गनाराज लोग कर सकते हैं आंदोलन

पोड़ी उपरोड़ा। एनएच-130 से बांगो डेम जाने वाला पहुंच मार्ग लंबे समय से बदहाल हालात में है। टूटी-फूटी सडक़ और जगह-जगह पानी से भरे गड्ढों के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत बांगो, एतमानगर, लालपुर और पाथा के लोग इस मार्ग से रोजाना गुजरते हैं, लेकिन जर्जर सडक़ उनकी बड़ी समस्या बन चुकी है। लोगों ने कहा कि हफ्ते भर में समस्या हल नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
स्थानीय प्रतिनिधियों ने कई बार विभाग को इसकी जानकारी दी, लेकिन आज तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और मरीजों को अस्पताल ले जाना भी कठिन हो जाता है। इसी मुद्दे को लेकर 15 सितंबर को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी नेस्थल का निरीक्षण किया और अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

RO No. 13467/11