कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड की बांगों पंचायत में कार्यरत सचिव सुष्मा खुसरो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई उसका शव जली हुई स्थिति में मिला है। यह मामला खुदकुशी का है या हत्या का, इसका खुलासा जांच में स्पष्ट होने की बात पुलिस कर रही है। मामले में मर्ग कायम करने के साथ पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सिविल लाईन थाना के अंतर्गत जिलाजेल के पीछे आवासीय क्षेत्र में महिला का शव जला हुआ मिला। इससे प्राथमिक रूप से माना गया कि जलने से मौत हुई है। खबर होने पर आसपास में सनसनी फैल गई। कुछ देर बाद यहां पुलिस पहुंची और आवश्यक मुआयना के साथ जानकारी जुटायी। इस दौरान पता चला कि मृतका अपने पति के साथ यहां निवासरत थसी। सिविल लाईन टीआई प्रमोद डनसेना ने बताया कि विभिन्न श्रोतों से जो कुछ पता चला, उसमें कहा गया कि सुषमा ने किसी सूर्यवंशी से लवमैरिज की थी। कोरबा में रहकर दोनों अपने कामकाज पर जाते थे। इस बीच ऐसा कुछ हुआ, जिसकी परणति यह घटना हुई। प्रकरण में प्राथमिक रूप से बीएनएसएस के तहत मर्ग रजिस्टर्ड किया गया है। उक्तानुसार कार्यवाही की जा रही है। खबर यह भी है कि कटघोरा जनपद क्षेत्र के एक सचिव के साथ मृतका का अफेयर था।