
अकलतरा। नगर के हास्य-व्यंग्य कवि बंशीधर मिश्रा को विश्व हिन्दी परिषद ओडिशा प्रांत इकाई द्वारा काव्य रत्न गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भुवनेश्वर के राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. कम्भमपति हरि बाबू ने प्रदान किया। कवि मिश्रा को यह सम्मान हिन्दी भाषा में काव्य जगत को अलंकृत करने के लिए दिया गया।
भव्य कार्यक्रम में विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य लक्ष्मी प्रसाद, उपाध्यक्ष देवी मिश्रा, अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, हिन्दी विभागाध्यक्ष राजीव रावत और राज्यसभा सांसद ममता मोहंता उपस्थित रहे। कवि बंशीधर मिश्रा को सम्मानित किए जाने पर नगरवासियों ने शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।























