
नईदिल्ली:सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) पैनल ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के निदेशक (तकनीकी) पद के लिए मनोज कुमार अग्रवाल के नाम की सिफारिश की है। बीसीसीएल के अगले निदेशक श्री अग्रवाल होंगे। वर्तमान में वे नार्द्न कोलफील्ड लिमिटेड (NCL) में महाप्रबंधक (डोरी क्षेत्र) के रूप में कार्यरत है।
अग्रवाल को बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी) के पद के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची से अनुशंसित किया गया है।
11 उम्मीदवारों में से दो उम्मीदवार एनसीएल से, दो ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) से और एक-एक साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल), कोयला मंत्रालय, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, सेल, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और जीएचसीएल लिमिटेड से थे।





















