गुड़ खाने घर में पंहुचा भालू पिंजरे में कैद

जनकपुर। एमसीबी जिले जनकपुर नगर में एक व्यवसाई के घर में गुड़ खाने पंहुचा जंगली भालू को वन विभाग ने रेसक्यू कर पिंजरे में कैद कर दूर घने जंगल में छोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनकपुर नगर के व्यवसाई भरत कुमार गुप्ता के घर में रात होते ही जंगली भालू पेड़ के सहारे पहुंच जाता था और बिक्री के लिए रखे गुड़ को खाकर वापस चला जाता था। व्यवसाई के घर में लगातार चार दिनों से पहुंच रहे जंगली भालू की जानकारी वन विभाग को होने पर उन्होंने भालू के रास्ते में पिंजरा लगा दिया और पिंजरे में गुड़ रख दिए। भालू गुड़ खाने के लालच में पिंजरे में घुसकर कैद हो गया, जिसे वन विभाग ने दूर घने जंगल में छोड़ दिया।

RO No. 13467/11