
हरिद्वार। अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार में मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने और हाथियों से सुरक्षा को लेकर बड़ी तैयारी हो चुकी है। लगातार आबादी क्षेत्र तक पहुंच रहे टस्कर हाथियों की चुनौती को तकनीक की ढाल से रोकने के लिए वन विभाग हाथियों को रेडियो कॉलर पहनाए जा रहे हैं। जिससे आबादी क्षेत्र में आने वाले हाथियों की रियल-टाइम निगरानी हो सके। अर्धकुंभ में सुरक्षा के मद्देनजर छह रेडियो कॉलर लगाए जाने हैं। वन विभाग के पास छह रेडियो कॉलर भी उपलब्ध हो चुके हैं। रेडियो कॉलर लगाने का कार्य मई में शुरू हो जाएगा। इससे पहले भारतीय वन्यजीव संस्थान की टीम दो माह तक आबादी क्षेत्र में आने वाले हाथी दल के लीडर या टस्कर को चिह्नित करेंगे। इसके लिए वन विभाग की ओर से भारतीय वन्यजीव संस्थान को पत्र लिखा गया है।

































