पशु प्रदर्शनी व मेले में श्रेष्ठ पशुपालक किए सम्मानित

बाराद्वार। पशुधन विकास विभाग ने रविवार 22 फरवरी को ग्राम पलाडीखुर्द के सरकारी स्कूल परिसर में पशु पालकों के लिए पशु प्रदर्शनी और मेले का आयोजन किया। कार्यक्रम में इलाके के पशुपालकों ने हिस्सा लिया और अपने अच्छे पशुओं का प्रदर्शन किया। इस मौके पर अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिता हुई और चयन समिति ने बेहतर पशु पालने वाले किसानों को इनाम दिया।
दुधारू गाय समूह में हजारी लाल देवांगन, विमल पटेल और देव नारायण पटेल को सम्मानित किया गया। संकर बछिया समूह में कमला साहू, गीता बाई और विमल पटेल को पुरस्कार मिला। बैल और भैंसा जोड़ी समूह में रामलाल पटेल, मनीराम पटेल और धनंजय पटेल को सम्मान दिया गया। स्वस्थ बछड़ा समूह में युवराज पटेल, केवल पटेल और मृत्युंजय पटेल पुरस्कृत हुए। बकरा-बकरी वर्ग में जितेन्द्र यादव, अनिता खांडे और मालिक राम खांडे तथा मुर्गा, मुर्गी और बतख समूह में साहिल यादव, पुरुषोत्तम यादव और शिवा पटेल को प्रमाण पत्र और इनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे, सभापति टंकेश्वर पटेल, जनपद सदस्य सुषमा राकेश साहू, सरपंच गुलाबी बाई कंवर समेत पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी, स्थानीय गौसेवक, पशु सखी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RO No. 13467/11