राम नाम लेखन पुस्तिका पूजन के साथ मंदिरा में भजन कीर्तन आज

कोरबा। जिले में संचालित तीन अरब 33 करोड़ राम नाम लेखन महायज्ञ की श्रृंखला में कई सोपान निर्धारित हैं। इसके अंतर्गत कोरबा शहर और ग्रामीण क्षेत्र के अनेक स्थानों पर आज राम नाम लेखन पुस्तिका पूजन के साथ हनुमान चालीसा पाठ, बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलन और भजन-कीर्तन किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और राम मंदिर अयोध्या के द्वितीय प्रतिष्ठा वर्षगांठ के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम करने के साथ लोगों को एकजुट करने की कोशिश जारी है। बड़े स्तर पर मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। क्षेत्रों के आधार पर इनकी रचना की गई है। लेकिन इन सबके पीछे समाज को सशक्त बनाने का उद्देश्य सर्वोपरि है। बीते महीने लिए गए संकल्प के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अब शुरु किया गया। तीन लाख घरों तक प्रत्यक्ष संपर्क के साथ राम नाम लेखन पुस्तकों का वितरण और धर्म के प्रति निष्ठावान बनाने की कोशिश इसका मुख्य हिस्सा रही। जिन क्षेत्रों में पुस्तकें पूर्ण हुई है उनका संग्रहण करने के साथ प्रथम चरण के हिंदू सम्मेलन का आयोजन आज किया जा रहा है। इसमें राम नाम लेखन पुस्तिकों की पूजा अर्चना दोपहर 3.30 बजे से बस्तियों के मंदिरों में होगी। भजन कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ के साथ यहां पर उद्बोधन भी होगा। इसके जरिए लोगों को बताने की कोशिश की जाएगी कि मौजूदा स्थिति में यह सब क्यों जरूरी है। शाम को जन सहयोग से राम खीचड़ी प्रसाद का वितरण भी मौके पर होगा।

RO No. 13467/10