
कोरबा। भारत विकास परिषद कोरबा द्वारा होली मिलन और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। कोरबा की प्रथम नागरिक महापौर संजू देवी राजपूत ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर सबको बधाई देते हुए परिषद के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद कोरबा द्वारा होली मिलन और महिला दिवस पर समारोह का आयोजन अप्पू गार्डन में किया गया। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह मैं महिलाओं का सम्मान किया गया। भारत विकास परिषद और शक्ति स्वरूपा की महिलाओं ने महापौर को सम्मानित किया महापौर संजू देवी राजपूत ने भारत विकास परिषद के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की जो भी राष्ट्र को समर्पित व पुनीत कार्य परिषद द्वारा किया जा रहा है उसमें आवश्यकता अनुसार हर संभव मदद की जाएगी। अप्पू गार्डन की व्यवस्था से भी महापौर काफी प्रभावित नजर आई । उन्होंने कहा कि उजड़ गए गार्डन को व्यवस्थित कर लिया गया है। भारत विकास परिषद कोरबा के अध्यक्ष कमलेश यादव ने स्वागत भाषण में सबका अभिनंदन करते हुए उम्मीद जताई कि हम सब मिलकर ऐसे ही समाज और राष्ट्र की सेवा करते रहेंगे। परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुदेशिया ने भारत विकास परिषद के स्थापना के उद्देश्य से लेकर परिषद द्वारा संचालित समस्त गतिविधियों की जानकारी लोगों को प्रदान की।
ङ्कश नेत्रदान देहदान प्रकल्प प्रभारी महेश गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद इस दिशा में तेजी से अग्रसर है परिषद के आह्वान पर कोरबा में नेत्रदान का कार्य शुरू हो गया है 8 से अधिक लोगों की मृत देह चिकित्सा महाविद्यालय को सौंपी जा चुकी है। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने सिमरन कौर के आह्वान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। किसी ने गीत सुनाये तो किसी ने चुटकुले। भारत विकास परिषद के सदस्यों के लिए अप्पू गार्डन में ही संचालकों की ओर से ञ्ज20 का फाइनल मैच भी बड़े पर्दे पर दिखाया गया। भारत विकास परिषद के इस कार्यक्रम में शक्ति स्वरूपा की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दानी प्रदेश महासचिव नरेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रेम रामचंदानी भी मंचासीन थे। परिषद और शक्ति स्वरूपा के लगभग सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन भारत विकास परिषद के पूर्व प्रदेश महासचिव सी ए कैलाश अग्रवाल ने किया।














