हनुमत कथा स्थल पर भूमि पूजन, तैयारी प्रारंभ

कोरबा। चैत्र महीने में कोरबा जिले में 5 दिन की हनुमत कथा का आयोजन बाकी मोगरा क्षेत्र के ढपढप में हो रहा है। आयोजन समिति के द्वारा कथा स्थल पर भूमि पूजन की प्रक्रिया एक कार्यक्रम पूरी की गई।
अपना घर सेवा आश्रम बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमत कथा का आयोजन कर रहा है। 28 मार्च को इसका शुभारंभ होगा। इससे पहले मातृशक्ति के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। वातावरण निर्माण के दृष्टिकोण से होली मिलन की श्रंखला इससे पूर्व संपन्न होगी। आयोजन समिति की ओर से बताएं क्या की कथा स्थल पर कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो इसे तो जरूरी विधि विधान की पूर्ति की गई और सोमवार को निश्चित मुहूर्त पर भूमि पूजन कराया गया। वेदज्ञ और उनके सहयोगी इस मौके पर उपस्थित रहे, जिन्होंने आवश्यक औपचारिकता पूर्ण की। आयोजन समिति की ओर से जानकारी दी गई कि कार्यक्रम के लिए तीन स्थानों का विकल्प प्रशासन को दिया गया था, जिसमें से सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बाकीमोगरा के नजदीक वाले स्थान को बड़े कार्यक्रम के लिए सबसे बेहतर माना गया। विशाल परिसर में सभी तरह की सुविधा मुहैया कराने के हिसाब से अलग-अलग उपसमितियां बनाई गई है और उन्हें उत्तरदायित्व का निर्वहन करने को कहा गया है। समिति ने बताया कि हनुमत कथा को लेकर काफी अच्छा वातावरण बन रहा है और आशा है कि लाखों की संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।

RO No. 13467/11