
सूरजपुर। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत आज ग्राम नवाटोला में सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस योजना अंतर्गत तीन ग्रामों में सी.सी. सडक़ सह नाली निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत ओडगी नवाटोला मुख्य मार्ग से खालबहरा मार्ग तक 0.20 किमी सडक़ निर्माण, लागत 17.07 लाख, मेन रोड भंडारापारा से बगीचा तक 0.20 किमी सडक़ निर्माण, लागत 17.07 लाख तथा देवलपारा से संतलाल तक सडक़ निर्माण 0.50 किमी, लागत ?40.23 लाख रुपए शामिल है। अत:कुल सडक़ लंबाई 0.90 किमी और कुल स्वीकृत राशि 74.37 लाख है।इन सडक़ों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को पक्की सडक़ की सुविधा प्राप्त होगी तथा आवागमन में सुगमता आएगी।
























