काफी प्वाइंट की वादियों में 04 अक्टूबर को किया गया साइकिल थान का आयोजन

कोरबा । कोरबा अंचल में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय की पहल पर काफी पॉइंट की वादियों को फतह करने के लिए साइकिल थान का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। टी.पी. नगर चौक से प्रात: लगभग 6:00 बजे साइकिल यात्रा काफी पॉइंट के लिए रवाना होगी तथा वहां से वापस होकर यात्रा निगम कार्यालय साकेत भवन पहुंचेगी। स्वच्छ शहर व गांव-स्वस्थ तन और मन-निर्मल पर्यावरण की थीम को लेकर माउंटेन राइड ऑन व्हील्स की तर्ज पर काफी पॉइंट की वादियों पे साइकिल से फतह के लिए यह अद्भुत साइकिल यात्रा निकलेगी। श्री पांडेय की यह पहल कोरबा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी। माना जा रहा हैं की रोमांच से भरपूर यह साइकिल थान कोरबा को एक नई उपलब्धि देंगी। यहां यह बताना लाजमी होगा कि आयुक्त श्री पांडेय स्वयं एक पर्वतारोही रहे हैं, वादियों को फतह करना उनकी हॉबी रही है। साइकिल थान यात्रा में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन कराये तथा आयोजन में भाग ले। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वे आलोक कुमार जायसवाल मोबाइल नंबर 88710-00006, जाहिद अली मोबाइल नंबर 88716-32874, रामेश्वर कंवर मोबाइल नंबर 80850-62721, राहुल मिश्रा मोबाइल नंबर 94241-41063 से संपर्क कर सकते हैं।

RO No. 13467/11