
जांजगीर-चांपा ,20 मार्च । एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जांजगीर-चांपा जिले में CSEB के ग्रामीण जोन कार्यालय पर छापा मारा। टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में जेई राजेंद्र शुक्ला, एई विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। ACB टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए तीनों को रिश्वत लेते समय मौके पर ही पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने हाईटेंशन लाइन विस्तार कार्य के बदले आवेदक से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की और पूरे मामले का खुलासा किया।
कार्रवाई के दौरान ACB टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।





















