बिजनौर में CBI का बड़ा एक्शन: लोन के बदले रिश्वत के मामले में बैंक मैनेजर और फील्ड ऑफिसर समेत तीन गिरफ्तार

धामपुर (बिजनौर)। स्योहारा की नगर पंचायत सहसपुर स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक व फील्ड आफिसर सहित तीन ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत पांच लाख का ऋण स्वीकृत करने के नाम पर 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर शनिवार रात सीबीआइ गाजियाबाद की टीम ने धामपुर व थाना स्योहारा की नगर पंचायत सहसपुर में छापेमारी की। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बैंक के शाखा प्रबंधक, फील्ड आफिसर और बैंक में कार्यरत एक संविदा कर्मी को गिरफ्तार किया है। बैंक के शाखा प्रबंधक को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

गाजियाबाद से आई सीबीआइ टीम ने शनिवार रात करीब नाै बजे धामपुर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस टीम के साथ सीबीआइ धामपुर की देव कालोनी में स्थित यूपी ग्रामीण बैंक के फील्ड आफिसर विकास कुमार के घर छापेमारी की।

विकास को लेकर टीम उसके मूल निवास थाना धामपुर की मानपुर शिवपुरी चौकी के गांव सलावा पहुंची और उसके घर में भी छापेमारी की। इसके बाद टीम ने थाना स्योहारा के सहसपुर में छापेमारी की। जहां से बैंक की शाखा में कार्यरत संविदा कर्मी नौमान निवासी सहसपुर को गिरफ्तार किया।

RO No. 13467/10