
नथाना। शिरोमणि अकाली दल बादल को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब गांव गोबिंदपुरा के पुराने टकसाली कांग्रेसी नेता जोधा सिंह ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर शिरोमणि अकाली दल बादल का दामन थाम लिया।
जोधा सिंह का यह फैसला जगदीप सिंह गहरी के विशेष प्रयासों का परिणाम रहा है। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल बादल के जिला अध्यक्ष जगसीर सिंह जग्गा कल्याण ने जोधा सिंह को पार्टी में शामिल करवाते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी कार्यक्रम के दौरान जोधा सिंह की पत्नी बलजीत कौर को शिरोमणि अकाली दल बादल की ओर से गोबिंदपुरा से ब्लॉक समिति की उम्मीदवार घोषित किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।






















