नई दिल्ली 13 जुलाई। बिग बोसफेम और ताजिकिस्तानी सिंगर और सोशल मीडिया स्टार अब्दु रोजिक को दुबई इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर कल गिरफ्तार किया गया है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब्दु को तब गिरफ्तार किया गया जब वह मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे। हालांकि, किस कारण से अब्दु को गिरफ्तार किया गया है इसके बारे में जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। दुबई की अथॉरिटीज ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन, अब्दु रोजिक की मैनेजमेंट कंपनी ने पुष्टि की है कि उन्हें चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। कंपनी ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। अब्दु रोजिक एक मशहूर ताजिकिस्तानी सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनकी लोकप्रियता उनके गानों, वायरल वीडियो और रियलिटी शोज की वजह से बढ़ी। भारत में वे बिग बोस 16 से काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए।