दुनिया के लिए बड़ी खुशखबरी, सुनीता विलियम्‍स की धरती पर हुई वापसी, सफलतापूर्वक हुआ स्‍पलैश डाउन

Sunita Williams LIVE: आखिर दुआएं काम आईं। सुनीता विलियम्‍स सकुशल धरती पर लौट आईं हैं। स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर आ गया। आज 19 मार्च को भारतीय समयानुसार रात 3 बजकर 27 मिनट पर स्पलैशडाउन सफल रहा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर नौ महीने तक फंसे रहने के बाद, नासा के बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर वापस धरती पर आ गए हैं।नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 – अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव फ्लोरिडा के तल्हासी में क्रू-9 को ले जाने वाले स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान के सफल स्प्लैशडाउन के बाद पृथ्वी पर वापस आने पर हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए नज़र आए।

  • नासा के बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर फ्लोरिडा के तल्हासी में क्रू-9 को ले जाने वाले स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान के सफल स्प्लैशडाउन के बाद पृथ्वी पर वापस आ गए हैं।
  • यहां रिकवरी कर्मी ड्रैगन को रिकवरी पोत मेगन पर चढ़ाने के लिए प्रक्रियाओं से गुज़र रहे हैं, टीमें यान को रिकवरी जहाज़ पर चढ़ाएँगी और अंतरिक्ष यान का हैच खोलेंगी।
  • चालक दल को एक-एक करके कैप्सूल से बाहर निकाला जाएगा। मेडिकल जांच के बाद, उन्हें नासा के लिंडन बी जॉनसन स्पेस सेंटर में ह्यूस्टन लाया जाएगा जहाँ वे अपनी उड़ान के बाद की अवधि शुरू करें.
  • नौ महीने से अधिक समय से आईएसएस (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) पर फंसे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए।
  • फ्लोरिडा के पास उनका समुद्री स्प्लेशडाउन 19 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे निर्धारित था। नासा ने इस वापसी की लाइव कवरेज भी टेलीकास्ट किया।
  • दोनों अंतरिक्ष यात्री स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की समस्याओं के कारण स्पेस स्टेशन पर फंस गए थे।
  • सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर वैसे तो सिर्फ 10 दिन का मिशन पर गए थे, लेकिन अपने बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में प्रोपल्शन की खराबी के कारण वापस नहीं आ पाए थे।
RO No. 13467/10