
नई दिल्ली। यूजीसी नियम को लेकर बढ़ते विरोध के बीच सवर्ण समाज समन्वय समिति के साथ जुड़े 40 से अधिक संगठनों ने नियम के खिलाफ पंडित मदन मोहन मालवीय मिशन स्मृति भवन में आंदोलन तेज करने का एलान किया है।
समिति ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने यूजीसी नियम को वापस नहीं लिया तो आठ मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में “यूजीसी रोल बैक आंदोलन” किया जाएगा। आंदोलन की शुरुआत एक फरवरी को आहूत देशव्यापी बंद के समर्थन से होगी।
यूजीसी नियमों के खिलाफ दिल्ली में बड़ा आंदोलन, रामलीला मैदान में दिखेगा शक्ति प्रदर्शन
यूजीसी नियमों के विरोध में सवर्ण समाज समन्वय समिति और 40 से अधिक संगठनों ने आंदोलन तेज करने की घोषणा की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार …और पढ़ें
HighLights
- सवर्ण समाज समन्वय समिति ने यूजीसी नियमों का विरोध तेज किया।
- 8 मार्च 2026 को रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन होगा।
- 1 फरवरी के देशव्यापी बंद को भी समर्थन दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। यूजीसी नियम को लेकर बढ़ते विरोध के बीच सवर्ण समाज समन्वय समिति के साथ जुड़े 40 से अधिक संगठनों ने नियम के खिलाफ पंडित मदन मोहन मालवीय मिशन स्मृति भवन में आंदोलन तेज करने का एलान किया है।
समिति ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने यूजीसी नियम को वापस नहीं लिया तो आठ मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में “यूजीसी रोल बैक आंदोलन” किया जाएगा। आंदोलन की शुरुआत एक फरवरी को आहूत देशव्यापी बंद के समर्थन से होगी।
यह वीडियो भी देखें
यह जानकारी पंडित मदन मोहन मालवीय स्मृति भवन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में समिति के प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने दी। उन्होंने कहा कि यूजीसी नियम खामियों से भरा और समाज को बांटने वाला कानून है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट की अस्थायी रोक के बावजूद यह कानून तभी खत्म होगा जब संसद इसे वापस लेगी। वार्ता में करणी सेना के राज सिंह शेखावत, भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीधर साल्वे, हिंदू महासभा के विजय कौशिक, कायस्थ महासभा के अनूप श्रीवास्तव, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी श्रीवास्तव सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



























