
कोलकाता। बंगाल में भाजपा ने आधिकारिक तौर पर चुनावी बिगुल बजा दिया है। पार्टी पांच दिसंबर यानी शुक्रवार से राज्य में आधिकारिक तौर पर अपना चुनाव अभियान शुरू कर रही है।
गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले राज्य भर में 13,000 रैलियां की जाएंगी। उसके बाद राज्य और केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में विधानसभा और केंद्र स्तर पर जनसभाएं होंगी। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कम से कम सात और जनसभाएं शामिल हैं। पहली सभा 20 दिसंबर को नादिया के राणाघाट में होने वाली है।



















