
बारामूला। उत्तरी कश्मीर में जिला बारामूला के अंतर्गत शालीबुथ करीरी इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने से चार चीनी ग्रेनेड, 19 यूबीजीएल ग्रेनेड और एसाल्ट राइफल के 46 कारतूस बरामद किया है। कुलगाम के काडीपोरा इलाके में आतंकियों को देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है।















