
रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस जल्द ही जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर सकती है। यह कदम पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन में नई नियुक्तियों के लिए उठाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 11 जिले के अध्यक्षों में से 5 को दोबारा नियुक्त किया जा सकता है। वर्तमान में पार्टी ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपी हुई है। इसमें संगठन की वर्तमान स्थिति और नए नेताओं की संभावनाओं का विवरण शामिल है। इसके अलावा पार्टी के पर्यवेक्षकों ने भी AICC को अलग से रिपोर्ट सौंपकर सुझाव और समीक्षा साझा की है। हालाकिं नई नियुक्तियों के बाद संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा।



































