बिहार मतदाता सूची विवाद: विपक्ष का संसद के बाहर जोरदार प्रदर्शन, प्रियंका बोलीं- चर्चा से क्यों डर रही सरकार

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के 13वें दिन बुधवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन के कई सांसदों ने संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एआईआर) प्रक्रिया में कथित गड़बडिय़ों और बड़े पैमाने पर नाम हटाने के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसदों ने हाथ में बैनर लिया, जिस पर लिखा था द एसआईआर डिमांड डिस्कशन, नॉट डेलिटेशन यानी हटाओ नहीं, चर्चा करो।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या सरकार इतनी कमजोर हो गई है कि न संसद चला पा रही है और न ही अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर जवाब दे पा रही है। उन्होंने कहा कि हम तो सिर्फ चर्चा की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर इसी मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया। उनके हाथों में बंगाल का अपमान बंद करो जैसे संदेशों वाले पोस्टर थे।

RO No. 13467/11