बाइक-ऑटो भिड़े, घर घुसकर ऑटो चालक के परिजनों से दुव्र्यवहार कर मारपीट

शांति नगर में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
कोरबा। कोरबा। कोरबा के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शांति नगर इलाके में पिछली रात सवारी ऑटो की ठोकर से दुपहिया मैं मौजूद युवकों को आंशिक छोटे आई। इसे लेकर जमकर विवाद हुआ। हद तो तब हो गई जब बाइक सवार युवकों और उनके सहयोगियों ने मिलकर ऑटो चालक के घर पहुंचकर सदस्यों से मारपीट कर डाली। मानिकपुर चौकी पुलिस ने इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ एक्सीडेंट करने व दूसरे पक्ष की शिकायत पर घर में घुसकर दुर्व्यवहार और मारपीट करने का गैर जमानती अपराध दर्ज किया है। प्रकरण में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोड़ पर शांति नगर बस्ती में एक ऑटो चालक और बाइक सवारी युवकों के मध्य जरा सी बात पर कहा सुनी हो गई। बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक के घर में घुसकर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को पीट डाला
ऑटो चालक के घर में घुसे युवकों ने उसकी पत्नी बच्चे को खूब पीटा। मारपीट की खबर जैसे ही बस्ती के लोगों को मिली लोग एकत्रित होने लगे यह देख बाइक सवार युवक वहां से भाग निकले बस्ती के लोग पुलिस चौकी पहुंच गए देर रात तक यहां लोगों की भीड़ जुटी रही। बाइक सवार युवकों की ओर से भी लोग चौकी में पहुंचे और अंतत दोनों पक्षों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
चौकी के सामने लोगों का जमावड़ा
बाइक और ऑटो में हुई टक्कर और इसके बाद मारपीट की घटना को लेकर इलाके में अशांति का वातावरण निर्मित हो गया। खबर के अनुसार ऑटो चालक और उसके परिवार से कोई मारपीट में उन्हें काफी चोटे आई। इसकी खबर जल्दी आसपास में फैली और क्षेत्र के लोग हरकत में आ गए। उन्होंने मामले को लेकर नाराजगी जताई। इस घटनाक्रम को लेकर लोगों की भीड़ मानिकपुर पुलिस चौकी के सामने इक_ी हो गई। मारपीट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। रात्रि 10 बजे के बाद भी यहां हालात इसी तरह के रहे। चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि इस प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत की गई। बाइक चालक की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने का मामला दर्ज किया गया है। जबकि ऑटो चालक और उसके परिजनों की शिकायत के आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ घर में अनधिकृत रूप से घुसकर गाली गलौज मारपीट करने का प्रकरण रजिस्टर्ड किया गया है।

RO No. 13467/11