ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो की मौके पर मौत

नवागढ़। नवागढ़ थाना के पास मंगलवार की रात सडक़ किनारे बिगड़ी हालत में खड़े ट्रैक्टर से बाइक में सवार दो युवक टकरा गए। इससे मौक पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार की सुबह शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया है। नवागढ़ पुलिस के मुताबिक एक ट्रैक्टर पंक्चर हालत में थाना से कुछ दूर पर सडक़ किनारे खड़ा था। ट्रैक्टर का चालक वाहन में आई खराबी को दूर कर रहा था। इसी दौरान बाइक में सवार दो युवक करण कश्यप पिता धरम लाल 18 निवासी नवागढ़ एवं उसका साथी कार्तिक कश्यप पिता मनोज कुमार 19 साल निवासी सिंधुल दोनों खड़े ट्रैक्टर से इतनी जोरदार टकराए कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौक पर से शव को उठवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

RO No. 13467/11