
कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत हुई दुर्घटना में मछली विक्रेता बाल-बाल बच गया। उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने ठोक दिया, जिससे पीछे रखा मछलियों का कैरेट सडक़ पर आ गिरा। इससे आर्थिक नुकसान हुआ लेकिन जान बचने से उसने राहत की सांस ली। बताया गया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन औसत से अधिक स्पीड में था। चालक की लापरवाही से बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। राहगीरों की मदद से बाइक सवार को वहां से हटाया गया।






















