नई दिल्ली। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनांड आर. मार्कोस जूनियर सोमवार दोपहर नई दिल्ली पहुंच गये। पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता मंगलवार को होगी। वार्ता के बारे में दोनों देशों की तरफ से बताया गया है कि यह आपसी रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। मोदी और मार्कोस के बीच होने वाली बातचीत में रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने पर खास जोर दिया जाने वाला है।

दोनों नेताओं के बीच क्या होगी चर्चा?

साथ ही व्यापार, निवेश, और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा होगी। दोनों नेताओं के बीच हिंद प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर भी विमर्श होगा। फिलीपींस दक्षिण चीन सागर में और भारत हिमालय क्षेत्र में चीन के साथ क्षेत्रीय विवादों का सामना कर रहे हैं। फिलीपींस ने 2024 में भारत के ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम की पहली खेप प्राप्त की थी। इसकी आपूर्ति भी शुरू की जा चुकी है।