
कोरबा। एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट के सभी विभागों में बायोमेट्रिक प्रणाली से हाजिरी लगाने के लिए कहा गया है, अगर हाजिरी नहीं लगता है तो उनके वेतन से पैसे काटे जाएंगे। जेसीसी सदस्यों को भी बुलाकर कहा गया है कि विभागों में जाकर जनजागरण अभियान चलाएं। इसके बाद से जेसीसी सदस्य शेख चांद मंसूरी, अनुज राम, छंदराम राठौर, कुलदीप कुमार सहित अन्य सदस्य लगातार विभागों में जाकर जनजागरण अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद भी एक विभाग में कामगार बायोमेट्रिक प्रणाली से हाजिरी नहीं लगा रहे थे। जहां अधिकारियों ने पहुंचकर कर्मचारियों को समझाया। अब आज के बाद से बायोमेट्रिक प्रणाली से हाजिरी नहीं लगवाने वाले कामगारों को नोटिस मिलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा और उनके वेतन से भी पैसे काटे जाएंगे।













