सफल वार्ता का कड़वा अंजाम: बातचीत के बाद भी अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, बढ़ाए आर्थिक प्रतिबंध

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच ओमान में हुई सफल वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच तनाव अचानक बढ़ गया। अमेरिका ने जहां ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए उसके साथ कारोबार करनेवाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ थोप दिया, वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका ने हमले किए तो उसके सैन्य अड्डों को निशाना बनाया जाएगा। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि जिन देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डे हैं, उन्हें इसे अपने ऊपर हमला नहीं समझना चाहिए। बता दें कि शुक्रवार को ओमान में सकारात्मक बातचीत के बाद दोनों देशों ने परोक्ष परमाणु वार्ता जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

रॉयटर के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघची ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ अगले दौर की वार्ता के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले हफ्ते बातचीत हो सकती है।

अरघची ने कहा कि बातचीत के लिए किसी तरह की धमकी और दबाव की रणनीति से दूर रहना चाहिए। तेहरान केवल परमाणु मुद्दे पर ही बात करेगा। ट्रंप ने नए टैरिफ आदेश से ईरान के कारोबार पर किया हमला वार्ता के बाद ट्रंप ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए उसके साथ कारोबार करनेवाले देशों पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ थोप दिया है।

RO No. 13467/10