अनिल टाइगर की हत्या का मामला गरमाया; प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता प्रतुल को पुलिस ने हिरासत में लिया

नईदिल्ली, 2७ मार्च ।
रांची भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रतुल शाहदेव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। वे भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, अपराधियों को पकडऩे के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे राजनीतिक नेताओं को पुलिस ले जा रही है। भाजपा नेता ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल टाइगर की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और रांची को अपराध की राजधानी करार दिया। शाहदेव ने एएनआई से कहा, अनिल टाइगर की हत्या हो जाना हेमंत सोरेन की कानून व्यवस्था पर पकड़ को दिखाता है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। रांची अपराध की राजधानी बनती जा रही है। पुलिस स्टेशन से महज 25 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि की हत्या कर दी गई। आज पुलिस मुझे हिरासत में लेने आई है। काश पुलिस ने यह प्रयास तब दिखाया होता, जब उन पर गोलियां चलाई गई थीं

RO No. 13467/9