भाजपा ने किया कार्यशाला आयोजन

कोरबा। मोर तिरंगा घर घर तिरंगा, तिरंगा मोर तिरंगा घर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा को लेकर आज कोरबा एवं कोसाबाड़ी मंडल मे कार्य शाला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी उपस्थित रहे उन्होंने आगामी दिनांक 10 अगस्त से 14 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ आवश्क दिशा निर्देश दिए द्य कार्य शाला को सम्बोधित करते हुए कहा की हमें यह आजादी कैसे मिली यह बाते अपने बच्चो जरूर बताये ताकि उन्हें मालूम हो की हमारे पूर्वजों ने इस आजादी के लिए क्या क्या कुर्बानी दी हैँ जिसके लिए हम सभी माता पिताओं को अपने बच्चो के हांथो तिरंगा फहराना चाहिए ताकि बचपन से ही उन्हें देश के प्रति देश भक्ति भावना बनी रहे और देश की आजादी की गाथा सदैव याद रहे वे भविष्य आगे बढ़ कर एक सशक्त भारत बंनाने मे अपना योगदान दे सके उन्होंने सम्बोधन मे यह भी बताया की दुनिया का सबसे बड़ा मानव हत्या हिंदुस्तान और पाकिस्तान बटवारे के समय हुआ था जो आज भी इतिहास के पन्नों दर्ज हैँ जिसमे कई लाखो लोगो को अपनी जाने गवानी पड़ी थी जो कभी भुलाया नहीं जा सकता द्य वही कार्यक्रम मे उपस्थित मोर तिरंगा घर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा के प्रभारी हितानन्द अग्रवाल ने कार्य शाला को सम्बोधित करते हुए तिरंगे के महत्व को बताया उन्होंने कहा की रुस युक्रेन युद्ध के दौरान तिरंगे का असली महत्व लोगो को देखने को मिला जहाँ तिरंगे के निचे सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशियों ने भी तिरंगे के सहारे अपनी जाने बचाई द्य कार्यकम के अंत मे अतिथियों का आभार ब्यक्त कार्यशाला की समापन की घोषणा कियाद्य

RO No. 13467/11