‘बंगाल में सिर्फ घुसपैठियों का स्वागत’, राष्ट्रपति के अपमान पर बोली भाजपा

नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बारे में टिप्पणी के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि अगर वह देश के राष्ट्रपति का सम्मान नहीं कर सकतीं तो संविधान बचाने की बात करना बंद कर दें। पार्टी ने कहा कि ममता बनर्जी के राज में सिर्फ घुसपैठियों का स्वागत है और उनके लिए दरवाजे खुले हैं।

चुप्पी पर सवाल उठाया

ममता ने शनिवार को राष्ट्रपति मुर्मु पर भाजपा की सलाह पर बोलने का आरोप लगाया था और मणिपुर व छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में आदिवासियों के विरुद्ध अत्याचार पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया था। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेसवार्ता में कहा, ”वह कह रही हैं कि अगर राष्ट्रपति मुर्मु दो दिन पहले ही आ जाएं तो वह क्या कर सकती हैं।

यह उनका जवाब है। यह कैसा जवाब है? क्या यह एक आदिवासी महिला के लिए उनका सम्मान है जो भारत की राष्ट्रपति हैं? यह बहुत शर्मनाक और निंदनीय है।” उन्होंने आरोप लगाया, ”ममता बनर्जी की तानाशाही इतनी बढ़ गई है कि वह खुद ही कानून बन गई हैं।

RO No. 13467/11