
कोरबा। सेवा पखवाड़ा के तहत कल अंतिम दिन भाजपाईयों ने कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। तहसीलभाठा कटघोरा में भाजपाईयों ने साफ-सफाई अभियान चलाते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे पखवाड़ा में अनेकों कार्यक्रम किए गए, इसके लिए सभी को धन्यवाद। क्योंकि सभी कार्यक्रमों में सफलता के साथ कार्य किए गए हैं। इस कार्यक्रम में अभिषेक गर्ग, समजीत सिंह, डेक्रांत देवांगन, जय गर्ग सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। बांकीमोंगरा मंडल के नेहरू नगर में भी अंबेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। इस दौरान विकास झा, उदय शर्मा, अनिता राजपूत, संतोष राठौर सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। बरपाली मंडल के बूढ़ी माता मंदिर में भी साफ-सफाई अभियान चलाया गया। यहां मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। बालको मंडल के कार्यकर्ताओं ने कल महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान डिलेंद्र यादव, संपत यादव, जय राठौर, अर्चना झा, हेमलता निर्मलकर, प्रीति स्वर्णकार सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। उरगा मंडल के तिलकेजा में भी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। इस दौरान किशन साव, प्रतिमा सोनवानी, प्रकाश यादव, संजू वैष्णव सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।




























