BJP नेता एट्रोसिटी एक्ट में गिरफ्तार

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस ने भाजपा नेता और युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अजय सिंह पर एक आदिवासी युवक से जातिगत गाली-गलौज करने का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया था। आदिवासी समाज का कहना है कि इसे लेकर वे काफी आहत हैं। अजय सिंह के खिलाफ बांगापाल थाने में FIR दर्ज कराई गई थी। समाज के लोगों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर SP जितेंद्र यादव को भी ज्ञापन सौंपा था। अजय सिंह कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। दरअसल, भैरमगढ़ में बंद पड़ा क्रेशर प्लांट फिर से खोला गया है।
यहां ब्लास्टिंग से आसपास के घरों में दरारें आनी शुरू हो गईं थी। इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी अजय सिंह को दी। इसके बाद 16 जुलाई को अजय सिंह कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने प्लांट का विरोध किया। इस दौरान क्रशर को लीज पर लेने वाले ठेकेदार सुरेश चंद्राकर से उनका विवाद हुआ। वहां सुरेश के साथ एक आदिवासी युवक भी था। आरोप है कि विजय सिंह ने उस युवक को जातिगत गालियां दीं। इसके बाद युवक सुरेश चंद्राकर के साथ अगले दिन थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। अजय सिंह पर FIR दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो आदिवासी समाज सड़क पर उतर आया। दो दिन पहले आदिवासी समाज के सैकड़ों लोगों ने बीजापुर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर दिया था।

RO No. 13467/10