
घर-घर लगाया पार्टी ध्वज
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस आज प्रगति नगर के वीर सावरकर वार्ड एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड बूथ क्रमांक 121 एवं 122 में मनाया गया इसअवसर पर स्थापना दिवस प्रभारी एवं पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता अरुणीश तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवचरण राठौर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सतीश राठौर शक्ति केंद्र संयोजक धर्मेंद्र शुक्ला भारतीय जनता पार्टी पुर्व मंडल मंत्री संतोष गुप्ता युवा भाजपा नेता गोविंद यादव नगर पालिका पार्षद प्रत्याशी अभिलाष साहू रामेश्वर साहू मोहन जायसवाल युवा मोर्चा नेता राहुल राठौर धन कुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे सभी ने भारतीय जनता पार्टी के ध्वज को घर-घर लगाया। 46 में स्थापना दिवस को मनाते हुए सभी नेताओं ने कहा कि हम सबको गर्व है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के हम लोग कार्यकर्ता है और भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से राष्ट्र समाज की सेवा में सतत प्रयत्नशील हैं।





















