
कोरबा। सिंदूर ऑपरेशन के सफलता के बाद पूरे देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आज प्रशासन के द्वारा तिरंगा यात्रा कई स्थानों पर निकाली जाएगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा का तिरंगा यात्रा कल है। जिसमें सभी मंडलों से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में कटघोरा से अभिषेक गर्ग, बालको से डिलेन्द्र यादव, कोसाबाड़ी से राजेश राठौर, सर्वमंगला नगर मंडल से मनीष मिश्रा, कोरबा से योगेश मिश्रा, हरदीबाजार से हरीश थरवानी, छतलाल यादव, दीपका से सूर्यप्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा से वैशाली रत्नपारखी, मनोरमा शर्मा, हेमलता निर्मलकर, प्रीति स्वर्णकार सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल होंगे। आज ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। रामपुर विधानसभ क्षेत्र में आकाश सक्सेना, रामकुमार गभेल, बृजलाल राठिया, ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा की तैयारी की जा रही है। कल छुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन, उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी, विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन, कांति श्रीवास, टिकैत डोंगरे, रमेश श्रीवास, डेकराम देवांगन के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे।